गुरुवार, 11 जून 2009

पंगेबाज के पंगे से .....


पंगेबाज के पंगे से, हो गया तगड़ा पंगा जी.....
ब्लोग्गेर्स भिड गए आपस में, ऐसा हुआ फिर दंगा जी....

कैसा हुआ ये दंगा, चंहु और है यही नजारा ....
पहले पन्ने पर , किसी न किसी रूप में , इसने है पाँव पसारा ...

इसने पाँव पसारा ऐसा, कि, बड़े बड़े भी उखड गए...
वाघा बौर्डर खींच कर, कुछ इधर गए, कुछ उधर गए...

कुछ उधर गए , कुछ उजड़ गए,
पोस्ट हटाई, माफी माँगी , पंगेबाज जी घर गए....

पंगेबाज जी घर गए , छोड़ दिया मैदान...
ब्लोग्गरों ने सम्भाला मोर्चा, लड़ रहे घमासान...

लड़ रहे घमासान.,कि अभी तो ये आग लगी रहेगी...
किसी न किसी ब्लॉग पर , पोस्ट वो टंगी रहेगी...

पोस्ट वो टंगी रहेगी, होगा फिर शाश्त्रार्थ...
अदालतों से कौन ले पंगा, यही है भावार्थ.....

यही है भावार्थ बन्दे, सत्य समझ के मान.....
युद्ध चला जो और , हम बन संजय करेंगे बखान.......


भैया ये कविता ..उन सभी पंगों को हमारी श्रद्धांजलि है जो सब पंगई में लगे हैं..

23 टिप्‍पणियां:

Science Bloggers Association ने कहा…

मदारी शैली में लिखी पोस्‍ट मजेदार है।

-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

बेनामी ने कहा…

पंगेबाज - दंगेबाज की लड़ाई का लुत्फ उठा रहे हो?
ये अच्छी बात नईं है

परमजीत सिहँ बाली ने कहा…

बरतन आपस मे टकराएगें ही।

डा० अमर कुमार ने कहा…


रचना सार तो ठीक है ,
पर प्रस्तुति का अँदाज़ चिढ़ाने वाला है ।
बाकी सब ठीक ठाक है, अपना ध्यान रखियेगा ।

प्रसन्नवदन चतुर्वेदी 'अनघ' ने कहा…

आप का ब्लाग अच्छा लगा...बहुत बहुत बधाई....
एक नई शुरुआत की है-समकालीन ग़ज़ल पत्रिका और बनारस के कवि/शायर के रूप में...जरूर देखें..आप के विचारों का इन्तज़ार रहेगा....

jamos jhalla ने कहा…

ghamaasaan achaa hai.bandaron ko aapas mai ladwaane ke liye gud ki bhelee mai chane dabaa kar rakhe jaate hai .us ke saath hi chote chote lakdi ke dande bhee rakh diye jaate hai.chane waali bhelee par kabjaa karne ko bandron mai jo ghamaasaan machtaa hai woh dekhne laayak hotaa hai.isiliye blogers ke liye bhee koi rochak samsaamaayik vichaar jaroor rakh diyaa kijiye.

Udan Tashtari ने कहा…

श्रद्धांजलि तो हमारी भी धर लो कि आगे से ऐसा न हो!

प्रकाश गोविंद ने कहा…

भाई बहुत बढ़िया
करार व्यंग है

बधाई आपको

मेरी शुभकामनायें


आज की आवाज

राजीव तनेजा ने कहा…

बहुत बढिया...दूसरों के फटे में टाँग अड़ाना तो ब्लॉगरों का जन्मसिद्ध अधिकार है

प्रसन्नवदन चतुर्वेदी 'अनघ' ने कहा…

jo jiska kaam rahegaa vo karega hi, aap kyo pareshaan hai...ham ko sirf apna kaam imaandaari se karna hai,pangebaaz to aayenge jaayenge.....

AMBRISH MISRA ( अम्बरीष मिश्रा ) ने कहा…

bahut achche bhqai kya baat hai aap ki ajay bhai sorry main delhi to aaya aur jald hi chla gya aur usi dauran mera mobile bhi wahi kho gaya to no and contect na kar saka no punhan de sakhe to theek ahi

ambrsish

डिम्पल मल्होत्रा ने कहा…

kitna sahi kaha hai aapne...aaj kal to har jagah politics hoti hai....

लता 'हया' ने कहा…

dhanyawad,bol b. bol ...............

bhala bole aap.

Arshia Ali ने कहा…

बहुत खूब लिखा है आपने.
{ Treasurer-T & S }

Vinay ने कहा…

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्री कृष्ण!
---
INDIAN DEITIES

Science Bloggers Association ने कहा…

Ye bakhaan jaare rahe.
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

Arshia Ali ने कहा…

पंगेबाज का जवाब नहीं।
{ Treasurer-S, T }

Arshia Ali ने कहा…

पंगेबाज का जवाब नहीं।
{ Treasurer-S, T }

प्रसन्नवदन चतुर्वेदी 'अनघ' ने कहा…

अच्छी प्रस्तुति....बहुत बहुत बधाई...
मैनें अपने सभी ब्लागों जैसे ‘मेरी ग़ज़ल’,‘मेरे गीत’ और ‘रोमांटिक रचनाएं’ को एक ही ब्लाग "मेरी ग़ज़लें,मेरे गीत/प्रसन्नवदन चतुर्वेदी"में पिरो दिया है।
आप का स्वागत है...

Himalayi Dharohar ने कहा…

आपको पढ़कर बहुत अच्छा लगा. सार्थक लेखन हेतु शुभकामनाएं. जारी रहें.

पंकज ने कहा…

होने दीजिये लडाई ब्लाग्स में, यह विचार का प्रवाह है.

Kuldeep Kumar Mishra ने कहा…

नमश्कार!
भाई साहब, आपने तो बहुत ही अच्छा लिखा है, पता नहीं लोग एक-दूसरे से पंगा क्यों लिया करते हैं,
हमको आपकी रचना बहुत ही अच्छी लगी,
बधाई हो आपको.......

AMBRISH MISRA ( अम्बरीष मिश्रा ) ने कहा…

man of the month (oct 2009) is mr ajay ji